देशी शराब बेचने निकला कमलेश साहू गिरफ्तार
पिथौरा। अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने पुलिस की कार्रवाई के बावजूद कारोबार जारी है। पिथौरा पुलिस ने ग्राम मुड़िपार में दबिश देकर कमलेश साहू (40), पिता पिलसिंह, निवासी ग्राम पोटापारा को अवैध शराब के साथ पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक, 4 नवंबर की शाम करीब 7:10 बजे आरोपी के कब्जे से 1440 एमएल देशी शराब बरामद की गई। इसकी कीमत 680 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
