गांव में ताश के पत्तों पर सज रहा था जुए का फड़, 16 हजार नकद और पांच बाइक जब्त
महासमुंद। गांवों में चोरी-छिपे जुआ खेलने और खिलाने का कारोबार जारी है। पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगासेर में पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर आठ लोगों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 16 हजार रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, एक स्कॉर्पियो वाहन, पांच मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर की रात करीब 1:04 बजे ग्राम पंचायत के सामने जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई की गई। मौके से जोगेंद्र निषाद (36), पिता धासू निषाद, निवासी ग्राम मुनगासेर सहित सात अन्य लोगों को पकड़ा गया। मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट की धारा 3(2) एवं धारा 112 बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया है।
