बिना सिग्नल कार मोड़ना पड़ा भारी, बाइक सवार दंपती घायल
महासमुंद। सरायपाली में भारती हॉस्पिटल के पास अचानक कार मोड़ने से बाइक और कार में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। मामले में सरायपाली पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम जलगढ़ निवासी एलीसीवा तांडी 3 अक्टूबर को अपने पति टीकाराम तांडी और पुत्र लव तांडी के साथ बाइक क्रमांक सीजी 06 जीपी 1130 से सरायपाली गई थीं। बाइक टीकाराम तांडी चला रहे थे। भारती हॉस्पिटल के पास आगे चल रही कार क्रमांक सीजी 06 जीआर 5705 के चालक ने अचानक बिना संकेत दिए कार मोड़ दी। इस दौरान पीछे से आ रही बाइक कार से जा टकराई। दुर्घटना में एलीसीवा तांडी की कमर और टीकाराम तांडी के दाहिने पैर में चोट आई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 125(ए) और 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
