खेत में लगा सोलर पंप-मोटर और केबल पार, अज्ञात चोर के खिलाफ केस

महासमुंद। तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम उदरलामी में खेत से सोलर सिस्टम के उपकरण चोरी हो गए। अज्ञात चोर खेत में लगे सोलर पंप मोटर, स्टार्टर और केबल तार पार कर ले गया। शिकायत के बाद तेंदूकोना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम उदरलामी निवासी जोगिंद्रो बरिहा के खेत में सोलर सिस्टम लगा हुआ था। 30 सितंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोलर सिस्टम से सोलर पंप मोटर, जिसकी कीमत करीब 18 हजार रुपए है, चोरी कर लिया। इसके अलावा करीब 2 हजार रुपए का स्टार्टर और लगभग 2 हजार रुपए कीमत का केबल तार भी गायब मिला। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 22 हजार रुपए बताई गई है। रिपोर्ट पर तेंदूकोना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।