बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, पिता के पैर में आई चोट

पुलिस ने चालक पर दर्ज किया अपराध
महासमुंद। देवानपाली पुल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार देवानपाली निवासी सुब्रत बाघ 11 सितंबर को पिता विपिन बाघ के साथ बाइक क्रमांक सीजी 06 जेक्यू 2808 से कुर्मीपाली बाजार गया था। बाजार से वापस लौटते समय देवानपाली पुल के पास ट्रक क्रमांक सीजी 22 एक्स 8984 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक में सवार विपिन बाघ के पैर में चोट आई। घटना की रिपोर्ट पर सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।