घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखी थी महुआ शराब

महासमुंद। ग्राम धरमपुर में घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखी गई महुआ शराब खल्लारी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धरमपुर निवासी मानिक राम सेन के घर के पीछे बाड़ी में महुआ शराब रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान बाड़ी से 11 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 2,200 रुपए बताई गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।