गाली देने से मना किया तो दो भाइयों से मारपीट

महासमुंद। गाली-गलौज करने से मना करने पर दो भाइयों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्तिक देवार और उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 21 सुभाषनगर निवासी बादल मेहंती 12 सितंबर को छोटे भाई आयुष मेहंती के साथ बाइक से नयापारा मछली मार्केट जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे अटल आवास नयापारा के पास कार्तिक देवार और उसके साथियों ने दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज की।
बादल और आयुष ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने एक राय होकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में दोनों भाइयों को चोटें आईं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।