ई-स्कूटी से महुआ शराब की तस्करी, 15 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार
महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत तीन हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजासेवैया की ओर से पिथौरा आ रहा एक युवक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अवैध महुआ शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
