झोपड़ी में महुआ शराब बेचते युवक को दबोचा, 10 लीटर शराब जब्त
महासमुंद। बसना पुलिस ने खटखटी ओवरब्रिज के पास झोपड़ी में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब दो हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि खटखटी रोड ओवरब्रिज के पास स्थित झोपड़ी में तिलकपुर निवासी डिगेश्वर रात्रे (24) अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
