घर के सामने खड़ी दो बाइक चोरी

रात में घर के बाहर खड़ी थीं मोटरसाइकिलें, सुबह गायब मिलीं
महासमुंद। जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम मुनगासेर निवासी रमाकांत ध्रुवंशी ने 27 जुलाई की रात करीब 11 बजे अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जीक्यू 8152 घर के सामने बोहार पेड़ के पास खड़ी की थी। अगले दिन सुबह उठकर देखा तो बाइक मौके से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर उन्होंने पटेवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसी प्रकार थाना क्षेत्र के ग्राम छिलपावन निवासी गणेश राम धीवर की मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जीटी 8556 भी अज्ञात चोर पार कर ले गए। दोनों मामलों में पटेवा पुलिस ने धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े