दहेज प्रताड़ना: पति समेत सास-ससुर पर केस दर्ज

महासमुंद। दहेज में कम सामान लाने का ताना देकर विवाहिता से सोने-चांदी के आभूषण और नकद राशि की मांग करते हुए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में बसना पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बरोली निवासी बिंदु साव ने थाना बसना में शिकायत दर्ज कराई कि उनका विवाह वर्ष 2025 में बरोली निवासी लोकेश साव से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति लोकेश साव, सास राधाबाई और ससुर रमेश साव दहेज में कम सामान लाने का ताना देते हुए अतिरिक्त सोने-चांदी के आभूषण तथा नकद राशि की मांग करने लगे।
शिकायत में विवाहिता ने आरोप लगाया है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विवाद को सुलझाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग भी कराई गई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता की शिकायत के आधार पर बसना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 85 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े