सीबीएसई 10वीं में वेडनर मेमोरियल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, ईशान राजा बने टॉपर
97.2% के साथ ईशान प्रथम, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का मान
महासमुंद। वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस शानदार परिणाम ने न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को साबित किया, बल्कि स्कूल की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता को भी नई पहचान दिलाई है।
परीक्षा परिणाम में ईशान राजा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दुर्गा प्रसाद डोरा, पार्थ साहू और ज्ञानसी चंद्राकर ने 95-95 प्रतिशत अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
तृतीय स्थान पर अभिनव शर्मा और मोहित सिंह रहे, जिन्होंने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा पार्थ धीवर ने 94.4 प्रतिशत के साथ चतुर्थ स्थान हासिल किया। भाव्या राठी ने 92 प्रतिशत अंक लाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया, जबकि देवी प्रसाद डोरा ने 90.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर छठवां स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य रेव्ह. फादर देवानंद बाघ सहित समस्त शाला परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
