सीबीएसई 10वीं परिणाम: चंद्रोदय पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, छात्राओं का दबदबा

वंशिका ठाकुर 93% के साथ प्रथम, टॉप-10 छात्रों को किया जाएगा सम्मानित
महासमुंद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), नई दिल्ली द्वारा 15 अप्रैल की देर शाम घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में चंद्रोदय पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। खास बात यह रही कि कक्षा 10वीं के साथ-साथ कक्षा 12वीं में भी विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।
कक्षा 10वीं में कुमारी वंशिका ठाकुर ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। जिनिशा चंद्राकर 90.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय, कुमारी टीयांशा यदु 89.2 प्रतिशत के साथ तृतीय, कुमारी रुचि साहू 88.8 प्रतिशत के साथ चतुर्थ एवं कुमारी पूर्वी सिन्हा 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान पर रहीं। इस वर्ष छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
विद्यालय के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर, उपाध्यक्ष चंद्रपाल चंद्राकर, सचिव कमलेश चंद्राकर, प्राचार्य नवीन कुमार, उप-प्राचार्य मंजुला चंद्राकर सहित समस्त प्रबंधन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्राचार्य नवीन कुमार ने बताया कि विद्यालय का परिणाम हर वर्ष बेहतर हो रहा है। इस बार 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, वहीं 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों की संख्या भी बढ़ी है।
अंग्रेजी में वंशिका ठाकुर 96/100, हिन्दी में वंशिका ठाकुर 95/100, गणित में रुचि साहू 86/100 (सर्वाधिक), विज्ञान में जिनिशा चंद्राकर एवं वंशिका ठाकुर 89/100 हासिल किया है। सामाजिक विज्ञान में हर्ष चंद्राकर एवं वंश कुमार चंद्राकर ने 93/100, सूचना प्रौद्योगिकी में जिनिशा चंद्राकर 99/100 प्राप्त किया है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया है। साथ ही घोषणा की गई है कि टॉप-10 विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षकगण संगीता साहू, दीपक ठाकुर, अमान्नू साहू, दीपेश चंद्राकर, प्रियंका महापात्र, आरती ठाकुर, टीकाराम साहू, शिवराज देवांगन, अंजलि चंद्राकर, प्रीति साहू, अनिता एल्यूमहंती, भीषण मंडाले, मनीष चंद्राकर, टकेश्वर चंद्राकर एवं लीकेश साहू सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी।