पुरानी दुश्मनी के चलते महिला को पीटा
महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने महिला से मारपीट के मामले में आरोपी मां-बेटे के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया है। पुलिस को ग्राम पलसाभाड़ी निवासी सलीमा श्रीवास ने बताया 06 अप्रैल की शाम 7.30 बजे घर में सब्जी काट रही थी, तभी उसका पड़ोसी अंकित बारिक पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर के सामने गालियां देने लगा, जब वह बाहर निकली तो आरोपी ने पत्थर से मारा। इसी दौरान आरोपी की मां क्रिस्टिना बारिक भी आई और गाली -गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 296, 3(5), 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
