सोलर प्लांट से फेंसिंग तार की चोरी

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने सोलर प्लांट से फेंसिंग तार चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। क्लीनमेक्स सूर्या एनर्जी सोलर पावर प्लांट इच्छापुर के सिक्युरिटी गार्ड सुपरवाईजर राजीव रतन नायक ने पुलिस को बताया 26-27 मार्च की रात पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि अज्ञात व्यक्ति फेंसिंग तार को काट कर प्लांट में 102 मॉडयूल से एजेबी तक के केबल 70 नग लंबाई लगभग 40 मीटर केबल प्रति नग 1 मॉडयूल पैनल तक की कुल लंबाई लगभग 2500 मीटर (कीमत 91 हजार रुपए ) अज्ञात ने काटकर चोरी कर ली है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम किया है।