शादी से किया इंकार, चाकू से वार

महासमुंद। शादी से इंकार करने पर युवती पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर युवती की मां पिंकी साहू ने रिपोर्ट लिखाई है कि 2 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे उसे सूचना मिली कि उसकी पुत्री पर छिपियापारा निवासी अंकित लोहार ने चाकू से वार कर दिया, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचकर महिला ने अपनी पुत्री से चाकू मारने का कारण पूछा तब उसने बताया कि अंकित लोहार उससे शादी करने के लिये बार-बार कह रहा था, जब उसने इंकार किया तब आरोपी ने आवेश में आकर गाली -गलौज करते हुए दाहिने कंधे के पास चाकू से मारकर चोट पहुंचाया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 118(1), 296 के तहत जुर्म कायम किया है।