जमीन को लेकर विवाद -मारपीट
महासमुंद। बसना पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। कबीर आश्रम केंदूढार निवासी हरिशचंद दास (49 ) ने पुलिस को बताया 02 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे कार में गोपाल दास, रामकुमार दास, राजेश्वर दास व कार चालक भोला साकरे के साथ तरेकेला में रामप्रसाद साव के घर पूजा कार्यक्रम में आए थे। पूजा खत्म होने के बाद वे सभी रात करीब 09.15 बजे कबीर आश्रम केंदूढार जा रहे थे। तरेकेला के रिखीलाल निषाद के घर के सामने रिखीलाल, उसकी पत्नी नीलावती, हितलाल निषाद व युधिष्ठिर निषाद ने उनकी कार को रूकवाया। इस दौरान रिखीराम निषाद ने जमीन संबंधी पुराने मामले को लेकर मारपीट कर वाहन में तोड़फोड़ की। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3),126 (2), 324 (3) 3 (5) के तहत जुर्म कायम कर विवेचना में लिया गया है।
