महुआ बीनने को लेकर विवाद ,डंडे से पीटा
महासमुंद। महुआ बीनने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ महिला ने मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट पर सांकरा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस को ग्राम माटीदरहा निवासी पिंगल बरिहा ने बताया कि 3 अप्रैल की सुबह वह अपने खेत में महुआ बीनने गया था, सुबह करीब 06 बजे वह अपने खेत में महुआ बीन रहा था, तभी गांव की बुधनी बरिहा ने मेरे पेड़ के महुआ को बीन रहे हो कहकर विवाद करते हुए डंडे से पीटा। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 के तहत अपराध दर्ज किया है।
