घोड़ारी में 6 से 9 अप्रैल तक अखंड सतनाम गुरु ग्रंथ समारोह, शोभायात्रा से होगा शुभारंभ

महासमुंद। ग्राम घोड़ारी में 6 से 9 अप्रैल तक अखंड तीन दिवसीय सतनाम गुरु ग्रंथ समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर सतनाम समाज एवं ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
समारोह का शुभारंभ 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा में सतनाम सेना अखाड़ा मुंगेली द्वारा आकर्षक एवं भव्य प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान भाग लेने वाली प्रत्येक मंडली को सतनाम समाज की ओर से 1302 रुपये एवं दानदाताओं द्वारा 569 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन समाज में एकता, आध्यात्मिकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा।
समारोह के संचालन में प्रमुख अध्यक्ष रामकुमार बंजारे, उपाध्यक्ष भुवन बंजारे, सचिव सुधीर बंजारे, कोषाध्यक्ष महेन्द्र ओंगरे सहित संरक्षक नैनकुमार बंजारे, राजेश मन्नाडे, सावंत गायकवाड़, छन्नू रात्रे, लीलाधर जोशी, संतोष ओंगरे एवं सियाराम कोसले की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वहीं विशेष कार्यकर्ताओं में सुनील बंजारे, प्रवीण परमार, चंदन मन्नाडे, राजेश भारती, सुमीत धृतलहरे, अमरदास बंजारे एवं चन्द्रशेखर सोनवानी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु ग्रंथ समारोह का लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम में भाग लेने या अधिक जानकारी के लिए रमन भारती (8103295884), आशीष बंजारे (9644847499) एवं ठाकुर बंजारे (6264397145) से संपर्क किया जा सकता है।