हाईवा की टक्कर से बाइक सवार घायल

महासमुंद। जिले के ग्राम पड़कीपाली में हाईवा की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अजगरखार निवासी डोरीलाल निषाद 28 मार्च की शाम करीब 6 बजे अपनी बाइक से ग्राम भंवरपुर अपने पुत्र की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे।इसी दौरान पड़कीपाली मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे हाईवा (क्रमांक सीजी 04 पीई 8131) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे डोरीलाल घायल हो गए।
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 एवं 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।