युवक से अवैध शराब बरामद, पुलिस ने की कार्रवाई
महासमुंद। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भलेसर रोड स्थित श्मशान घाट के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने वार्ड क्रमांक 23, श्रीराम पाठशाला के पास सुभाष नगर निवासी रोहेंद्र साहू (25) के कब्जे से 50 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा मौके से एक प्लेजर वाहन भी जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
