पति की मारपीट से घायल महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
महासमुंद। जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बरभांठा निवासी आरती खुंटे ने अपने पति चुनुराम खुंटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार, उसका पति अक्सर शराब का सेवन करता है और अन्य लोगों को भी शराब पिलाता है। 27 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे जब उसने पति को ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी भड़क गया। उसने गाली-गलौज करते हुए महिला को जान से मारने की धमकी दी और ईंट से उसके चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
घटना के बाद महिला ने उपचार कराया और 28 मार्च को पटेवा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
