नवोदय और सैनिक विद्यालय के लिए छात्रों का चयन
महासमुंद। आइडियल कॉन्वेंट स्कूल घोड़ारी के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नवोदय एवं सैनिक विद्यालय के लिए चयनित हुए हैं। विद्यालय से 1 विद्यार्थी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली तथा दूसरे छात्र का चयन सैनिक विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए हुआ है। जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की जवाहर नवोदय चयन परीक्षा एवं 18 फरवरी को आयोजित सैनिक विद्यालय चयन परीक्षा में छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए मोहम्मद आतिफ अली, सैनिक विद्यालय के लिए आलोक परमार व मोहम्मद आतिफ अली अंसारी ने सफलता हासिल की। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती जगजीत कौर व शिक्षक स्टाफ ने चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
