नपाध्यक्ष ने शोभायात्रा का किया स्वागत

महासमुंद। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष के अवसर पर तुमगाँव रोड स्थित माँ शारदा भवानी मंदिर से माँ दुर्गा मंदिर बरोंडा चाैक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका स्थानीय कचहरी चाैक स्थित अटल परिसर के समीप नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने स्वागत किया। तथा शोभायात्रा में शामिल लोगों को आइस्क्रीम का वितरण किया। शोभायात्रा के दाैरान मुख्य मार्ग पूरी तरह आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण रंगों में डूबा नजर आया। जिसमें हजारों की संख्या में सनातन प्रेमियों और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने हिस्सा लिया। इस दाैरान आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति ने लोगों को आकर्षित किया। पालिकाध्यक्ष ने नगर जनों को हिन्दू नववर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिन्कू चंद्राकर, पार्षद नीरज चंद्राकर एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।