कफ सिरप की तस्करी करते एक गिरफ्तार
महासमुंद। कफ सिरप का अवैध परिवहन कर रहे एक बाइक सवार को सिंघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा नशीली दवाओं के अवैध तस्करी पर नियंत्रण व प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी बीच सूचना मिली कि बाइक क्रमांक ओआर 15 एम 1143 में अवैध कप सिरप लाया जा रहा है। पुलिस ने रेहटीखोल पहुंच कर उक्त बाइक को रोका। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम पता मोतीझरन थाना धनुपाली जिला संबलपुर हाल निवास वार्ड नंबर 15 माता दरबार फोगुलाल सोनवानी के मकान बसना निवासी मोहम्मद रियाज पिता मोहम्मद ताज (46) बताया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 27 नग कफ सिरप कीमत 5492.88 रुपए को बरामद किया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया।
