ओडिशा से गांजा तस्करी, चार गिरफ्तार

महासमुंद। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने 2 लाख का 4 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली कि एक सुजुकी डिजायर कार क्रमांक सीजी 07 सीडी 9986 में ओडिशा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है, सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहुंच कर नाकाबंदी किया गया। इसी दौरान सुजुकी डिजायर कार आती दिखी। पुलिस ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की, जिसने अपना नाम पता कैंप 2 पावर हाउस जेपी चौक थाना छावनी जिला दुर्ग निवासी सोनू सिंह पिता स्व अमृत सिंह (33 वर्ष) व बगल सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पावर हाउस शारदापारा तालाब कैंप थाना छावनी जिला दुर्ग निवासी राजेश तगडे पिता चिंतामणी तगडे (26 वर्ष), बीच में बैठे व्यक्ति पावर हाउस जेपी चौक थाना छावनी, भिलाई जिला दुर्ग निवासी विक्रम सिंह पिता स्व मंगल सिंह (45 वर्ष) और वार्ड क्रमांक 32 थाना छावनी जिला दुर्ग निवासी कन्हैया साहू पिता रघु साहू (25 वर्ष) बताया। वाहन की जांच करने पर आरोपियों ने पीछे सीट में एक प्लास्टिक बोरी के अंदर 4 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 2 लाख रुपये बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन, 03 नग मोबाईल को जब्त किया। आरोपी गांजा को ओडिशा से भिलाई छत्तीसगढ ले जा रहे थे।। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20बी (दो)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।