नगर पंचायत तुमगांव में विधायक प्रतिनिधि बने धर्मेन्द्र यादव

महासमुंद। नगर पंचायत तुमगांव के सक्रिय युवा नेता, हिंदूवादी विचारधारा से जुड़े गौ-सेवक धर्मेन्द्र यादव को नगर पंचायत तुमगांव का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर नगर पंचायत तुमगांव के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकतार्ओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। धर्मेन्द्र यादव पूर्व में नगर पंचायत के सभापति, पार्षद, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तथा भाजपा युवा मोर्चा महासमुंद के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। उनके नगर पंचायत तुमगांव का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर कार्यकतार्ओं ने कहा कि धर्मेन्द्र यादव की विकासवादी सोच और सक्रिय प्रयासों से नगर पंचायत तुमगांव में विकास की गति और अधिक तेज होगी तथा नगर के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस अवसर पर धर्मेन्द्र यादव ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव जनहित और नगरहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे। उन्होंने नगर की समस्याओं और विकास कार्यों को विधायक तक पहुंचाने तथा ह्लसबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासह्व के मंत्र के साथ कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।