भाजयुमो जिला कार्यकारिणी का गठन, युवाओं के हाथों नई जिम्मेदारियां

जिलाध्यक्ष अमन वर्मा ने की घोषणा, नव नियुक्त पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं
महासमुंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला महासमुंद की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन प्रदेश महामंत्री पवन साय तथा संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी के निदेर्शानुसार एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया की अनुमति से भाजपा जिला प्रभारी जयंती पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष एतराम साहू की अनुशंसा पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन वर्मा द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकल्पों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
घोषित जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में आकाश पाण्डेय, सोहन पटेल, विजय नायक, दुगार्शंकर दुबे और नंदकिशन साव को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महामंत्री के पद पर कामेश बंजारा की नियुक्ति की गई है। मंत्री पद पर दिनेश अग्रवाल, जतिन रूपरेला, पूनम निषाद, कमलेश डडसेना, पंकज जैन, गीतिका सोनी और हरिकेश भाई को शामिल किया गया है।कोषाध्यक्ष के रूप में निश्चय चंद्राकर तथा सहकोषाध्यक्ष के रूप में डिगेश साहू और राजा अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यालय प्रमुख अमित साहू, कार्यालय सह प्रमुख खुशाल ठाकुर और रोशन बग्गा बनाए गए हैं। मीडिया प्रभारी विकास बोधल तथा सह मीडिया प्रभारी हीरा साहू और राहुल साहू को नियुक्त किया गया है।आईटी सेल प्रभारी के रूप में कमल निषाद तथा सह प्रभारी तुषार बंसल और विजय साहू को जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया के अंतर्गत व्हाट्सएप प्रमुख मनीष कुमार जांगड़े, इंस्टाग्राम प्रमुख युवराज सिंह राजपूत और ट्विटर प्रमुख प्रतिम गजेंद्र बनाए गए हैं। खेल एवं युवा प्रमुख के रूप में सौरभ अग्रवाल, उदयभानु सिंह और विकास अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधि एवं तकनीक प्रमुख शैलेश अग्रवाल, धीरज सिंह, अखिलेश साहू, शिव साहू और पुरुषोत्तम नायक को बनाया गया है। कन्या शक्ति संयोजक के रूप में निधि चंद्राकर, धनेश्वरी सोनवानी और ज्योति चंद्राकर को जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षण प्रमुख के रूप में ड्रोन पटेल, राजा देवांगन और दीपक राव को शामिल किया गया है। प्रचार-प्रसार प्रमुख भुवनेश्वर लोधी तथा सह प्रमुख के रूप में राजू कीर्ति चौहान और पलाश यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीति एवं अनुसंधान प्रमुख के रूप में महेंद्र गुप्ता, शेखर चंद्राकर और सोनू पाढ़ी को नियुक्त किया गया है। वहीं शासकीय सेवा स्वाध्याय मंडल प्रमुख के रूप में नितिन जिंदल, राजेश्वर वंसे और अंशुल तिवारी को जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।
इन्होंने दी शुभकामनाएं
नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष एतराम साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट इंद्रजीत सिंह गोल्डी तथा महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन वर्मा को बधाई दी तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।