बेचने की फिराक में शराब के साथ पकड़ा गया

महासमुंद। शराब की अवैध बिक्री करने वाले एक आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बम्हनी में एक व्यक्ति अपने घर के बाजू जलाऊ लकड़ी के पास देशी प्लेन और देशी मशाला शराब बिक्री करने के लिए रखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वार्ड नं0 11 ग्राम बम्हनी निवासी आरोपी गैंदराम सोनवानी पिता स्व राजकुमार सोनवानी (33 ) के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 18 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1440 रुपये एवं 42 पौवा देशी मशाला शराब कीमत 4200 रुपए कुल कीमत 5640 रुपए को बरामद कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।