भागवत कथा से मंगलसूत्र छीनकर भाग रही महिला पकडाई
महासमुंद। भागवत कार्यक्रम के दौरान एक महिला का मंगलसूत्र छीनने वाली आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यमुना बाई साहू पति भूपाल साहू (40 वर्ष) सलखंड चौकी भंवरपुर 11 मार्च को ग्राम उड़ेला में श्रीमद भागवत कथा कार्यक्रम अपने परिवार के साथ आई थी। रात करीब 7 बजे कार्यक्रम समाप्ति पश्चात अपनी बहू राजेश्वरी साहू के साथ महिला भोजनालय में खाना खाने वह लाइन में खड़ी थी, तभी पीछे से एक महिला ने उसका मंगलसूत्र काला मोती सहित अनुमानित वजन करीबन 12.79 मिली ग्राम है जो करीबन कीमत 80 हजार रुपए को खींचकर भागने लगी। जब वह चिल्लाई तो आसपास की महिलाओं और महिला पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम नाम पता साई पारा रेडा थाना कोतवाली सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी सोना गरूडी पति किशन धनदई (30) होना बताया। आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 304(2) के तहत कार्रवाई की गई।
