लेनदेन को लेकर परिवार के साथ मारपीट
महासमुंद। पुराने लेनदेन के लेकर हुए विवाद में बसना थाने में दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। बसना के वार्ड नंबर निवासी हिमांशु अग्रवाल और उसके पिता संतोष कुमार अग्रवाल के साथ 10 मार्च की सुबह उसके पड़ोस में रहने वाले पंकज अग्रवाल और उसकी पत्नी सरिता अग्रवाल ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। बीच बचाव करने आई प्रार्थी की दादी लक्ष्मीबाई अग्रवाल के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
