आमसभा की बैठक आज
महासमुंद। चन्द्रनाहू कुर्मी समाज उपक्षेत्रीय बेमचा का वार्षिक अधिवेशन 1 मार्च 2026 रविवार को सुबह 11 बजे प्राथमिक शाला परिसर कौन्दकेरा में आयोजित किया गया है। कुर्मी समाज खरोरा के मिडिया प्रभारी मुकेश चंन्द्रकार ने कहा उपक्षेत्र बेमचा के सभी 11 गांव के पदाधिकारियों एवं समाजिक लोग अपनी उपस्थित अवश्य दें। क्षत्रिय समाज की इस बैठक में सामाजिक एकता, प्रकरणों के निवारण, और युवा भागीदारी बढ़ाने के लिए आयोजित की जा रहे हैं। इस बैठक में समाज के उत्थान, शिक्षा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगा। कुर्मी समाज अपनी मजबूती के लिए एकजुटता होना आवश्यक है। बैठक का उद्देश्य है कि सामाजिक बंधुओं को सामूहिक बैठक में समाज को मजबूत बनाना है और समाज के लड़की और लड़का जो 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
