शिवा आर्तत्राण पवार को गोल्ड मैडल
महासमुंद। रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एमेटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ क्लास ऑफ 2025 का चौथा दीक्षांत समारोह 27 फरवरी को देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे एमेटी यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं और उनके पालकों के बीच संपन्न हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के हाथों बीएएलएलबी में सीजीपीए 9.13 लेकर टॉपर बने शिवा आर्तत्राण पवार को गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। शिवा पवार एमेटी यूनिवर्सिटी में हमेशा टॉप 5 में स्थान बनाते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन से स्कालरशिप प्राप्त करते रहे हैं। स्कूल समय से ही शिवा आर्तत्राण पवार का मेधावी छात्रों में गिनती होती रही है। गोल्ड मैडल के साथ-साथ इन्हें ‘ज्ञान सृजन में उत्कृष्ठता’ के एचओआई श्री अभिनव प्रधान ने उसी मंच से एवार्ड से नवाजा क्योंकि श्री पवार ने विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित मूट कोर्ट में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के साथ-साथ कानून से संबंधित कई आर्टिकलों का प्रकाशन विभिन्न विश्वविद्यालयों व प्रकाशकों ने किया है। महासमुंद शंकर नगर निवासी शिवा आर्तत्राण पवार वरिष्ठ पत्रकार जसवंत पवार व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में हेल्थ सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ श्रीमती किरण पवार के सुपुत्र हैं। शिवा पवार की इस उपलब्धि पर प्रियजनों में हर्ष की लहर है।
