रामनवमी – हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिर समिति की बैठक संपन्न

महासमुंद। सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति कचहरी चौक महासमुंद की एक आवश्यक बैठक रविवार को मंदिर परिसर में 11 बजे आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिवर्षानुसार रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव एवं शनिदेव जन्मोत्सव मनाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें 27 मार्च 2026 को रामनवमी के पावन पर्व पर प्रातः 7 बजे ध्वज पूजन आरती, पश्चात प्रसाद वितरण व 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर आरती व पंचरी प्रसाद वितरण व आतिशबाजी किया जाएगा। संध्या 7 बजे भारत वर्ष ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में एक ही तिथि व एक ही समय पर होने वाला हनुमान चालीसा का सवा करोड़ जाप का आयोजन किया जाता है। उक्त कार्यक्रम के तहत मंदिर समिति द्वारा इस वर्ष 18वें वर्ष हनुमान चालीसा का सामूहिक महापाठ का आयोजन 18वें अनुष्ठान के रूप में संध्या 7 बजे से 8 बजे तक बाबा रामदेव म्यूजिकल ग्रुप के माध्यम से किया जाएगा। पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर 2 अप्रैल को प्रातः 7 बजे ध्वज पूजन, ध्वजारोहण, आरती, प्रसाद वितरण व 12 बजे से मंदिर परिसर में आम भंडारा का आयोजन रखा गया है। रात्रि 08 बजे सवा लाख बाती की महाआरती पश्चात प्रसाद वितरण व शनिदेव जन्मोत्सव के पावन पर्व पर 16 मई 2026 को प्रातः 7 बजे ध्वज पूजन ध्वजारोहण आरती व प्रसाद वितरण पश्चात 10 बजे से खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा रात्रि 08 बजे आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस बैठक में प्रमुख रूप से मंदिर समिति के सुशील चंद्राकर, चंद्रशेखर साहू, जगमोहन चंद्राकर, संतोष शुक्ला, सत्यनारायण तिवारी, भूपेंद्र चंद्राकर,
भरत सिंह ठाकुर, अनुप उपासे, संजय साहू, कुलवंत सिंह, धीरेन्द्र लोनारे, शत्रुघन महराज, कुंदन महराज सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मंदिर समिति के भरत सिंह ठाकुर ने दी है।