शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल आवश्यक : द्वारिकाधीश
महासमुंद। खल्लारी विधायक व पूर्व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने ग्राम हिच्छा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल बहुत आवश्यक है, लेकिन खेल के साथ ही पढ़ाई भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल भावना। इसलिए प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कबड्डी छत्तीसगढ़ का पारंपरिक खेल है , जो चुस्ती फुर्ती के साथ-साथ एकता की भावना का खेल है। कबड्डी के रेडर खिलाड़ी के द्वारा कबड्डी.. कबड्डी बोलने से खेल में जोश आ जाता है, जिसमें खिलाड़ी अपने खेल दिखाते हुए अपनी टीम को विजयी बनाने के लिए अपना सर्वस्व निछावर करते हैं। आने वाले समय में अनेक खिलाड़ी कबड्डी में क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमरू राम, प्रह्लाद साहू, शेरसिंग यादव, कुंती तुलसी, संतोष चंद्राकर, संजीव चंद्राकर, अरविंद महानंद, भूपेंद्र साहू, चन्द्रशेखर यादव, सन्नी साहू, शिवम साहू, खेमराज साहू, धरम, संतोष साहू, मेहत्तर, सोमनाथ, संजय चंद्राकर, हरख राम, डिगू यादव, पावेश साहू, कुणाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
