युवक से मारपीट, अपराध दर्ज
महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी के अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जितेश दास मानिकपुरी (15 ) अपने दोस्त रणवीर एवं गुलशन के साथ ईवास स्कूल के सामने यात्री प्रतीक्षालय के पास बातचीत कर रहा था। लगभग 10:30 बजे डोंगरीपारा -झिलमिला का शिवा डंडा आया और तीनों को देखकर बिना वजह गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए जितेश दास को डंडे से पीटा । मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है।
