कुंभकर्णी निद्रा में हैं पालिका के जिम्मेदार – राठी

महासमुंद। महामाया मंदिर मार्ग के 10 फीट गहरी नाली में टूटे स्लैब के कारण एक महिला के गिर कर घायल होने के बाद पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पार्षद माखन पटेल, वार्ड -15 पार्षद प्रतिनिधि संजय कहार ने घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। राठी ने बताया कि घटनास्थल में हमेशा लोगों का आवागमन बना रहता है। महामाया तालाब के किनारे सड़क से लगा 10 फीट गहरा नाला है, इसके जगह-जगह ढ़के हुए स्लैब टूटे हुए हंै, जिससे पहले भी हादसा हो चुका है। महिला के नाली में गिरने की घटना दुर्भाग्यजनक है। छठ पूजा के समय अधिकारी-कर्मचारियों के ध्यान में लाया गया था और शीघ्र मरम्मत स्लैब का निर्माण करने कहा गया था, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में हैं, जिससे यह घटना घटित हुई। शहर में ऐसे और बहुत से जगह हैं जहां बड़ी नालियों के स्लैब टूटे हुए हैं, जिनकी मरम्मत की आवश्यकता है। एकता चौक -नयापारा मार्ग में 5 फीट चौड़ा गड्ढा किया हुआ है जिसकी रिपेयरिंग नहीं कराई गई है। पीआईसी की बैठक में भी चर्चा की जा चुकी है। घटनास्थल से ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे को दूरभाष पर शीघ्र स्लैब निर्माण कर नाली के टूटे जगह को ढंकने के लिए कहा गया। इसी तरह गार्डन के झूले भी टूटे पड़े हैं, जिसकी मरम्मत करना अत्यंत आवश्यक है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.