धान संग्रहण केंद्र के क्लर्क से मारपीट
महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने धान संग्रहण केंद्र के क्लर्क से मारपीट के मामले में आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार धान संग्रहण केंद्र अर्जुंडा में क्लर्क सोमनाथ जायसवाल 3 फरवरी को लगभग 7:30 बजे ईंट भट्ठा केंदूढार की ओर से बाइक से सूरज उर्फ सरोज बारीक व अरविंद प्रधान के साथ वापस पतेरापाली आ रहा था। ग्राम बालसी में रोहित रात्रे के घर के पास आग तापने के लिए रूका। मौके पर ग्राम बालसी का भरत रात्रे भी उपस्थित था, जो विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगा, मना करने पर आरोपी ने डंडे से मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
