अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल के संबंध में बैठक सम्पन्न
नारायणपुर, 28 जनवरी 2026// प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डगांव किरण चतुर्वेदी के अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में 28 जनवरी को अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल की बैठक प्रधान न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष में आयोजित की गई।
अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक में अनुशंसित बंदीयों की समीक्षा की गई। विशेष रूप से ऐसे मामलों पर विचार किया गया जिसमें आरोपी अधिक समय से न्यायिक हिरासत में है जहां पर जमानत संभव है। अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की समीक्षा के अलावा सजायाफता बंदीयों की स्थिति पर भी चर्चा किया गया। मॉनिटरिंग सेल की मिटिंग में न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण को न्यायालय की चार दिवारी की उंचाई 07 फीट से कम है उसे बढ़ाये जाने एवं सुरक्षा से कवर करने हेतु निर्माण कार्य के अद्यतन स्थिति, नारायणपुर के न्यायिक अधिकारियों के लिये 01 बी टाईप एवं 01 डी टाईप शासकीय आवासगृह निमार्ण कार्य के अद्यतन स्थिति, माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश महोदय के नवीन विश्राम कक्ष का कार्य पूर्ण किये जाने तथा जिला एवं सत्र न्यायालय भवन निर्माण हेतु आंबटित भुमि से लगे हुये लगभग एक एकड़ भूमि को आबंटित किये जाने के संबंध में चर्चा किया गया।
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर प्रतिभा मरकाम, डिप्टी कलेक्टर नारायणपुर डी. के. कोशले , जिला विधिक सेवा प्राधिकरणर, कोण्डागांव के सचिव गायत्री साय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कवर सम्मलित रहे।
