रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में बस्तर संभाग में पेंशन एवं वेतन निर्धारण शिविर का आयोजन
नारायणपुर, 28 जनवरी 2026// . छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश भर में आयोजित रजत महोत्सव के अंतर्गत संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, बस्तर संभाग जगदलपुर द्वारा 28 जनवरी को पेंशन एवं वेतन निर्धारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पेंशन से संबंधित कुल 32 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 23 प्रकरणों का निराकरण किया गया। माह जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 05 कर्मचारियों में से 03 कर्मचारियों का पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी कर दिया गया है। शेष प्रकरणों में 01 प्रकरण विलोपित किए जाने तथा 01 प्रकरण में अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) अप्राप्त होने के कारण लंबित है। वेतन निर्धारण से संबंधित कुल 56 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 45 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया है।
