जेण्डर विशेषज्ञ के 1 पद पर की जाएगी संविदा नियुक्ति
अभ्यर्थियों से 06 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
बालोद, 27 जनवरी 2026/ भारत सरकार के एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत मिशन शक्ति अंतर्गत शुरूआत की गई मिशन शक्ति के तहत जिला स्तरीय हब हेतु बालोद जिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित जेण्डर विशेषज्ञ के 01 पद पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 06 फरवरी 2026 को संध्या 05.30 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट एवं कुरियर के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय कक्ष क्रमांक 79 संयुक्त जिला कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन एवं संयुक्त जिला कार्यालय के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
