जिला पंचायत बालोद के सदस्यगण एक्सपोजर विजिट हेतु महाराष्ट्र राज्य के लिए हुए रवाना

बालोद, 27 जनवरी 2026/जिला पंचायत बालोद के सदस्यगण एक्सपोजर विजिट हेतु आज जिला पंचायत संसाधन केन्द्र दुर्ग से महाराष्ट्र राज्य के लिए रवाना हुए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप संचालक श्रीमती काव्या जैन की उपस्थिति में आज दुर्ग संभाग के सभी जिलों के जिला पंचायत सदस्यों को एक्सपोजर विजिट हेतु महाराष्ट्र राज्य के लिए रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के मंशानुरूप एवं दिशा-निर्देशन में छत्तीसगढ़ राज्य के जिला पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का 05 दिवसीय अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम 27 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक रामभाऊ, म्हालधी प्रबोधिनी संस्था, मुंबई में आयोजित किया गया है। इस अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के तहत महाराष्ट्र राज्य के सुशासन एवं सामाजिक माॅडलों को जिला स्तर के जनप्रतिनिधियों के साथ साझा किया जाएगा।