फॉस्टर केयर जरूरतमंद बच्चों को मिलता है सुरक्षित पारिवारिक माहौल
कोरिया 28 नवम्बर 2025। फॉस्टर केयर कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उन बच्चों को सुरक्षित और स्नेहमय परिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना है, जिसके माता-पिता किसी कारणवश उनकी देखभाल नहीं कर पा रहे हो। इसके तहत ऐसे बच्चों को उपयुक्त, सक्षम और जिम्मेदार परिवारों को देखरेख में रखा जाता है, ताकि उन्हें भावनात्मक सुरक्षा, प्यार, पारिवारिक माहौल, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर सामाजिक विकास मिल सके। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य संस्थागत देखभाल (बाल देखरेख संस्था) की बजाय पारिवारिक देखभाल को बढ़ावा देना है। स्थिर आय वाला परिवार कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य, सुरक्षित और अनुकूल पारिवारिक वातावरण बच्चे के विकास के लिए पर्याप्त स्थान व संसाधन, बाल संरक्षण समिति द्वारा सत्यापन, एवं पालन करने की सहमति।
