एसआईआर, अधिकारी कर रहे निरीक्षण
दंतेवाड़ा, 28 नवंबर 2025। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची अद्यतन कार्य का निरीक्षण निरंतर जारी है। इसी क्रम में एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री लोकांश एल्मा द्वारा आज मतदान केंद्र क्रमांक 80 कतियारास एवं मतदान केंद्र क्रमांक 97 दंतेवाड़ा में एसआईआर कार्य की समीक्षा की गई। उन्होंने बीएलओ को घर-घर सर्वे, नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन कर आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया।
