डोर-टू-डोर जा कर बनाया जा रहा आयुष्मान व वय-वंदना कार्ड

कोरिया 28 नवम्बर 2025। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों एवं ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों के द्वारा मॉनिटरिंग सुपरविजन किया जा रहा है। विकासखण्ड बैकुंठपुर से विकासखण्ड सोनहत में तर्रा बसेर, दामुज, पुसला, कुशहा, ओदारी से जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कम्प्यूटर आपरेटर टीम सहित ग्रामों में घर – घर भ्रमण कर आयुष्मान कार्ड एवं वय – वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्य की प्रगति हेतु लगातार निगरानी की जा रही है। जिनके आधार अपडेट नहीं है उनका आधार अपडेशन भी किया जा रहा है ताकि आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड की उपलब्धि शत-प्रतिशत हो सके। ग्रामों में कम्युनिटी स्तर पर एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में परिवार नियोजन के जागरूकता हेतु बैठक कर जानकारी दी जा रही है, जन-जागरूकता हेतु स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उपलब्धि शत-प्रतिशत हो सके।