10 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने एक युवक से महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम बालसी बदरी पुलिया के पास नूनपानी निवासी शिवा नानकुन चौहान (24 ) से 10 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
