अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर बाइक सवार की मौत
महासमुंद। मोंगरापाली पुल के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। तेंदूकोना पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि बिहाझर निवासी चैतराम ठाकुर (45) 18 अगस्त को अपने भांजे भुनेश्वर ठाकुर की बाइक एचएफ डिलक्स क्र सीजी 06 जीजे 0644 से अपने नाती को ग्राम पंडरीखार छोड़कर वापस घर बिहाझर जा रहा था। मोंगरापाली पुल के पास मुख्य मार्ग में अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक को ठोकर मार दिया। घटना में चैतराम ठाकुर के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामले में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस व धारा 184 एमवी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
