पुरानी दुश्मनी के चलते मारपीट
महासमुंद। ग्राम चिंगरौद में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर दी। घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। ग्राम चिंगरौद निवासी मेघराज बोरे ने थाने में शिकायत की है कि 19 अगस्त को उनकी पुत्री निहारिका बोरे ने बताया कि गांव का विजय मालेकर उसे देखकर पुरानी रंजिश को लेकर हम लोगों के बारे में अपशब्द बोलता है। जिसके बाद उसे समझाने वह उनके घर के पास गया। इस पर विजय मालेकर, सुखदेव मालेकर, अजय मालेकर व विमला मालेकर ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
