कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, दो घायल

महासमुंद। लहरौद पड़ाव के पास बीते 5 जुलाई को कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल हो गए। इलाज कराने के बाद प्रार्थी ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ पिथौरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लहरौद निवासी सतीश निषाद ने थाने में शिकायत की है कि 5 जुलाई की दोपहर वह बाइक क्रमांक सीजी 06 पी 0218 से अपने दोस्त कमलेश ठाकुर के साथ पेट्रोल टंकी पिथौरा से डीजल लेकर लहरौद जा रहा था। दोपहर लगभग 2 बजे लहरौद पड़ाव ओवरब्रिज के नीचे झलप की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 04 एलएल 9955 के चालक ने बाइक को ठोकर मार दिया। जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में उनके सिर, कंधे व दोनों पैरों और शरीर के अन्य जगह व कमलेश ठाकुर के नाक, मुंह तथा बांये हाथ की कलाई में चोट आई है। मामले में रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।