हाईवा से बैटरी की चोरी
महासमुंद। ब्यारा में खड़े हाईवा की बैटरी अज्ञात ने पार कर दी। कौशिक कॉलोनी निवासी रोहित चंद्राकर ने थाने में शिकायत की है कि उसने अपना दोनों हाईवा बरसात में काम न होने के कारण बड़े भाई पन्नालाल के ब्यारा में खड़ा किया था। जब वह 26 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे गया तो हाईवा क्रमांक सीजी 04 एचएक्स 5111 की दो नग बैटरी गायब थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
